ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला रावतयाना के सभासद पर बजरंग दल और आरएसएस के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने और धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
बजरंग दल के जिला संयोजक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वार्ड नंबर 23 मोहल्ला रावतयाना निवासी जहीन खान उर्फ रानू सभासद ने आरएसएस एवं बजरंग दल पर आपत्ति जनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अभद्र टिप्पणी की है और उसके द्वारा इन संगठनों के खिलाफ झूठे आरोप लगाए हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ है। संगठन के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। जिला संयोजक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी सभासद के खिलाफ धारा 298 व 67 आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।