फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नर्स की पिटाई करने में पति पर रिपोर्ट, बिरधा सीएचसी में तैनात है नर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बिरधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात नर्स को गाली देकर पिटाई करने और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट आरोपी पति के खिलाफ पुलिस ने दर्ज कर ली है।
जनपद झांसी के बाहर दतिया गेट नकटा चौपड़ा फिल्टर रोड़ हाल कस्बा बिरधा कोतवाली सदर निवासी दीपिका गौतम ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि उसकी शादी करीब 12 वर्ष पूर्व रविंद्र अहिरवार निवासी बाहर दतिया गेट नकटा चौपडा फिल्टर रोड झांसी के साथ हुई थी। वर्तमान में वह सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बिरधा में नर्स के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 अप्रैल की शाम 5 बजे वह अपने आवास में थी। तभी उसका पति रविंद्र आया और वेबजह उसे गाली देने लगा। मना किया तो आरोपी ने उसकी लात घूसों से पिटाई की। जिससे चोटिल हो गई। रोने व चिल्लाने की आवाज सुनकर साथी स्टाफ के लोगों ने आकर बीच बचाव किया। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह अपने पति की दी हुई यातनाओं व पिटाई से काफी परेशान है और वह कभी भी उसके साथ गंभीर घटना को अंजाम दे सकता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें