ललितपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत इलाइट चौराहा के आगे ऑफिसर्स कॉलोनी के पास पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य की कार की टक्कर लगने से युवक घायल हो गया। घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
मृतक युवक राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के साले का बेटा शीलू पंथ था, उपचार के दौरान फरीदाबाद के फोर्टिस हॉस्पिटल में सोमवार की सुबह युवक की मौत हो गई।
इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मृतक के चाचा की तहरीर पर कार के चालक पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।