फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नर्सिंग होम के संचालक सहित 12 पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। इलाज के अभाव में हुई गर्भवती महिला की मौत के मामले में पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नर्सिंग होम संचालक सहित 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
आजादपुरा निवासी नवीन सोनी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि एक मार्च को वह पत्नी मालती को प्रसव पीड़ा होने पर महिला चिकित्सालय में ले आया था। यहां डॉ आशु बजाज ने भर्ती होने के लिए लिखा। उक्त पर्चे को लेकर वह डॉ स्वाति खरे के पास आ रहा था, तभी सुषमा साहू निवासी तालाबपुरा मिली। उसे साथ लेकर वह डॉ स्वाति खरे के पास पहुंचा।
विज्ञापन

डॉ स्वाति खरे ने कहा कि उक्त महिला जिला अस्पताल में दलाली करती है। वह लिखकर दे कि सुषमा ने उससे पांच हजार रुपये मांगे। लेकिन, सुषमा साहू ने उससे कोई रुपया नहीं मांगा था इसलिए उसने ऐसा लिखने से इन्कार कर दिया। डॉ स्वाति खरे ने उसकी पत्नी को भर्ती नहीं किया। कहा कि जब तक वह ऐसा लिखकर नहीं देगा, उनकी एचओडी डॉ प्रांशी असाटी ने मरीज को भर्ती करने से मना किया है। इस बीच उसकी पत्नी की तबीयत बिगड़ती जा रही थी।
मजबूरी में वह मालती को एक निजी अस्पताल मां गायत्री में ले गया। यहां रिसेप्शन पर मुस्कान यादव ने 10 हजार रुपये जमा कराकर मालती को भर्ती कर लिया। कुछ देर में पत्नी का ऑपरेशन करने का आश्वासन दिया गया। इसी बीच हॉस्पिटल का मालिक प्रदीप पाठक निवासी झांसी आया और मालती को 4-5 बार बेहोशी का इंजेक्शन लगाया। ज्यादा डोज से मालती और गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन

उसने जानकारी की तो सुषमा साहू निवासी तालाबपुरा, सुनीता कुशवाहा निवासी रामनगर, प्रभा और सरोज निवासी तालाबपुरा, लक्ष्मी निवासी नेहरूनगर और लक्ष्मी निवासी चंडी माता मंदिर के पास, शकुंतला निवासी नेहरूनगर, तारा निवासी सिद्धन कलोनी, मीरा निवासी पटउवा और सुशीला निवासी झरावटा महिला अस्पताल की डॉक्टर के कहने पर हर मरीज से पैसे की मांग करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें