फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिथ्या खबर चलाने पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
मुकदमा - फोटो : ??????
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ललितपुर में कोरोना पॉजीटिव मरीज की मौत के मामले में भ्रामक खबर चलाने पर कोतवाली पुलिस ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की तहरीर पर एक समाचार चैनल के संवाददाता पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके वासवानी ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 14 जूून को ‘ललितपुर में कोरोना पॉजीटिव मरीज की मौत’ शीर्षक से एक समाचार चैनल पर संवाददाता ने भ्रामक और असत्य समाचार प्रसारित किया। इसमें बताया कि ग्राम करीला तालबेहट निवासी कोरोना पॉजीटिव था। इसकी मृत्यु हो गई। मरीज कोरोना पॉजीटिव नहीं था और न ही इस संबंध में उसकी कोई कोरोना जांच रिपोर्ट आई थी। उसके घर वालों ने मरीज को जिला चिकित्सालय में 13 जून को दोपहर 1.45 बजे भर्ती कराया था, जिस संबंध में उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया और कोरोना के संबंध में शक होने पर टू-नेट मशीन द्वारा उसका सैंपल चैक किया गया, तो उसमें कंफर्मेशन रिक्वायर्ड बताया गया। इसका कोरोना कंफर्मेशन के लिए दोबारा सैंपल लेकर झांसी जांच के लिए भेजा जाना था, लेकिन उसके पूर्व ही रात्रि में 3.13 बजे मरीज को परिवारवाले अस्पताल प्रशासन को बिना सूचना दिए अस्पताल से ले गए। इसकी लिखित सूचना आकस्मिक चिकित्साधीक्षक डा.जावेद कलीम द्वारा प्रभारी निरीक्षक को दी गई।
उक्त व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव नहीं था और न ही इस संबंध में कोई कोरोना जांच रिपोर्ट जारी की गई। चैनल द्वारा अपनी ओर से झूठा व भ्रामक समाचार चलाया। जिससे जनपदवासियों में महामारी कोविड-19 को लेकर भय व्याप्त है और जिला प्रशासन की छवि धूमिल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें