फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैरम व दौड़ में छात्राओं ने दिखाया हुनर

Thu, 21 Jan 2016 02:04 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। पहलवान गुरुदीन बालिका महाविद्यालय में राष्ट्र निर्माण एवं युवा जागरण अभियान के तहत मंगलवार को कैरम और दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन

 
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रखर यादव ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता शुरू होने से पहले खेल प्रभारी किरन गोस्वामी ने प्रतिभागियों को खेल के नियमों से अवगत कराया। कैरम प्रतियोगिता में 10 टीमों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 20 प्रतिभागी शामिल हुए।
प्रथम राउंड में टीम 'ए' और 'सी' के बीच मुकाबना हुआ, जिसमें टीम 'ए' ने बाजी मारी। सेमीफाइनल में टीम 'ए', 'डी' व 'एच' विजयी रहीं।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबला टीम 'ए' व 'एच' के बीच हुआ, जिसमेें 'एच' टीम की खिलाड़ी दीपाली राजा और स्नेहा ने टीम 'ए' की खिलाड़ी अमरीन और फिरदौश को मात दी। वहीं, 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में 18 छात्राओं, 200 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में 17 छात्राओं व 400 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में 16 छात्राओं ने भाग लिया।

100 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्रियंका सिंह, द्वितीय अर्चना यादव व तृतीय स्थान शिवांगी ठाकुर ने प्राप्त किया। 200 मीटर की दौड़ में अर्चना यादव प्रथम, वंदना राजपूत द्वितीय व तृतीय स्थान पर पूजा रहीं। 400 मीटर की दौड़ में रंजना घोष प्रथम, प्रियंका घोष द्वितीय तथा सपना राजपूत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दौरान महाविद्यालय के संस्थापक पारसनाथ यादव, अध्यक्ष सूर्यनाथ यादव, प्राचार्य डा.धूमन सिंह, भूपेंद्र सिंह, वंदना, प्रकाश खरे, जिज्ञासा प्रिया वर्मा, डा. नीराजना चौबे, अमित श्रीवास्तव, राघवेंद्र सिंह, सौरभ यादव, शाश्वत यादव, गौरव यादव, प्रांजल यादव, ओमप्रकाश, कल्याण सिंह, मुन्ना लाल, राकेश वर्मा, रामसहाय, मुजफ्फर अली, भागचंद्र, विमला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें