ललितपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत पहलवान गुरुदीन प्रशिक्षण महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए विशेष करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान से युवाओं को उनके बेहतर भविष्य के लिए मार्गदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. सौरभ यादव ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों को सही दिशा देने की एक सामाजिक पहल है। हमारा प्रयास है कि कोई भी छात्र-छात्राएं केवल जानकारी के अभाव में अपने पसंदीदा करियर से वंचित न रहे और प्रत्येक युवा अपनी प्रतिभा एवं क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ सके। प्राचार्य प्रो. डॉ. महेश कुमार झा ने समस्त छात्र-छात्राओं को उनकी रुचि, योग्यता, व्यक्तित्व एवं लक्ष्य के अनुरूप विभिन्न करियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं सरकारी सेवाओं जैसे यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, पुलिस, सेना, शिक्षक भर्ती एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी दी। वहीं छात्र-छात्राओं की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।