फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार, चालक सहित तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाखलौन। थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की दोपहर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इसमें कार चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम बंदरगुढा निवासी दीपक यादव (30) शुक्रवार की दोपहर कार लेकर जा रहा था। कार में उसके साथ दो युवक सवार थे। अभी कार ग्राम जीरोंन के पास पहुंची थी। अचानक सड़क पर गाय आ गई, जिसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे जाकर पलट गई। इससे कार सवार तीनों युवक घायल होकर उसके अंदर फंस गए। आसपास के लोगों ने घटना देखी तो वह भागकर मौके पर पहुंचे और कार के अंदर फंसे तीनों घायलों को बाहर निकाला। 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें