फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के ब्रेक लगने पर पीछे से टकराई स्कॉर्पियो

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी/ललितपुर। थाना महरौनी अंतर्गत मड़ावरा रोड पर ग्राम सैदपुर के पास आगे जा रहे एक कार में पीछे आ रही एक स्कॉर्पियों ने टक्कर मार दी। घटना में पांच कार सवार घायल हो गए।
विज्ञापन

कस्बा महरौनी के पुुराना सोजना रोड निवासी महिपाल अहिरवार कार में अपने पांच अन्य साथियों के साथ महरौनी से लौट रहा था। उसी समारोह में शामिल होकर नया सोजना रोड निवासी पुष्पेंद्र अहिरवार भी अपनी स्कॉर्पियो में अपने साथियों के साथ सवार होकर महरौनी लौटे रहे थे। अभी कार ग्राम सैदपुर के पास ही पहुंची थी कि उसके चालक से करौदा तिराहा के पास कार मोड़ने के लिए गति धीमी की, इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही स्कॉपियो ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और स्कॉर्पियो में सवार पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद दोनों कार सवारों में नोकझोंक भी हो गई और मारपीट तक की नौबत आ गई। लेकिन आसपास के लोगों द्वारा बीचबचाव कर घटना की जानकारी महरौनी पुलिस को दी। इसके बाद घायलों को महरौनी सीएचसी भेजा गया। इनमें से तीन घायलों मनकुले, छोटू व सूरे अहिरवार की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें