फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकमगढ़ में कार पलटने से ललितप़ुर के दो युवकों की मौत

विज्ञापन
accident.jpg - फोटो : accident.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़-छतरपुर रोड पर एक नाले के पास कार पलटने से ललितपुर जिला के दो कार सवारों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गई। कार सवार सभी लोग पड़ोसी के फलदान समारोह से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन

ललितपुर शहर केे मोहल्ला चौकाबाग निवासी नीतेश पटेल (37) पुत्र अनिल कुमार एवं ग्राम बरौदिया राइन देवेंद्र सिंह (40) पुत्र कपूर सिंह सोमवार को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला के ग्राम रागोली में एक फलदान समारोह में शामिल होकर रात्रि में करीब डेढ़ से दो बजे के मध्य लौट रहे थे। अभी वह टीकमगढ़ से पहले धरजई मोड़ पर ही पहुंचे के उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई और कार पुल के नीचे एक नाले में जा गिरी। इस दुघर्टना में नीतेश और देवेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार ललितपुर के ग्राम सतरवांस निवासी अमित पटेल (35), शहर के मोहल्ला चौकाबाग निवासी गजेंद्र सिंह (25) व झांसी निवासी देशराज (27) को गंभीर हालत में टीकमगढ़ के जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें