जखौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम थनवारा की सहरिया बस्ती में स्थित बालाजी मंदिर में चोरी हुई है। चोरों ने मंदिर के ताले तोड़कर छत्र, मुकुट, हार और बर्तन चुरा लिए। पीतल के करीब 100 छोटे-बड़े घंटे और चार पीतल की मूर्तियां भी चोरी हो गईं।
मंदिर के पुजारी शिवकुमार भार्गव ने बताया कि चोरों ने कीमती धार्मिक सामग्री पर हाथ साफ किया। चोरी हुए घंटों का कुल वजन लगभग 6 क्विंटल बताया गया है। इसके साथ ही पीतल की चार मूर्तियां भी चुराई गईं। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची थी। मंदिर में चोरी होने से ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है। यह मंदिर ग्रामीणों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। रात के समय हुई इस चोरी ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं। चोरी गए सामान की वास्तविक कीमत और चोरों की पहचान अभी सामने नहीं आई है।
पुजारी शिवकुमार भार्गव ने जखौरा प्रभारी को एक शिकायती पत्र सौंपा है। उन्होंने बताया कि 26 अक्तूबर को पूजा के बाद मंदिर बंद कर गए थे। अगले दिन मंगलवार सुबह आठ बजे मंदिर के ताले टूटे मिले। चैनल गेट और बाउंड्री के ताले तोड़े गए थे। पुजारी ने पुलिस से इस मामले में विधिक कार्रवाई की मांग की है।
00000000000
चोरी हुए अन्य सामान
शिकायती पत्र में बालाजी सरकार का मुकुट, हार और कुछ चांदी के बर्तन चोरी होने का उल्लेख है। पुजारी ने एक चांदी का छत्र भी चोरी होने की जानकारी दी है। रामदरबार की पीतल की मूर्तियां भी चुराई गई हैं। छोटे-बड़े कई घंटे भी चोरी हुए सामान में शामिल हैं। घटना के संबंध में पुलिस की आधिकारिक जानकारी प्रतीक्षित है।
ग्राम थनवारा में बालाजी मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। मामले की की जांच की जा रही है। जल्द ही इस का खुलासा किया जाएगा। -अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर।
मंदिरों में चोरी की घटनाएं
- 21 दिसंबर 2024 थाना जाखलौन क्षेत्र स्थित रणछोर धाम मंदिर से दानपात्र चोरी।
- 24 नवंबर 2025 कस्बा जखौरा स्थित शारदा माता मंदिर से दानपेटी की चोरी।
- 3 दिसंबर 2025 शहर में रेलवे स्टेशन के पास स्थित मंदिर से हनुमान मूर्ति का मुकुट व छत्र चोरी।
- 31 जनवरी 2026 कस्बा जखौरा स्थित गणेश मंदिर से चांदी के दो छत्र चोरी।
- 13 फरवरी 2026 कस्बा गिरार के राम जानकी मंदिर से दानपेटी की चोरी।
- 20 फरवरी 2026 थाना जखौरा के कस्बा बांसी स्थित हजारिया महादेव मंदिर से चांदी के मुकुट, आभूषण और नकदी की चोरी।
- 4 सितंबर 2026 को थाना मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम प्यासा में साकेत बिहारी राम दरबार मंदिर से मूर्तियाें के तीन चांदी के मुकुट व छत्र चोरी।
- 27 सितंबर 2026 को थाना जखौरा के कस्बा बांसी में मन तालाब मंदिर में चोरी। इनवर्टर, घंटी और सामान हुआ चोरी।
-26 अक्तूबर 2026 को थाना जखौरा के ग्राम थनवारा में बालाजी मंदिर से छत्र-मुकुट समेत 100 घंटे और 4 पीतल की मूर्तियां चोरी।