फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी भी बंद हो सकती है पानी की आपूर्ति

Sun, 24 Jan 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी (ललितपुर)। तीन माह बीत जाने के बाद भी पेयजल समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। कस्बावासी बूंद- बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। टैंकर से ग्रामीणों को पानी की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन टैंकर का भुगतान नहीं होने के कारण संचालक से टैंकर बंद करने की चेतावनी दी है। ऐसे में कभी भी टैंकर से पेयजल की आपूर्ति ठप हो सकती है।
विज्ञापन


पेयजल समस्या दिनोंदिन विकराल रूप धारण करती जा रही है, लेकिन जलसंस्थान ने अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला है। करीब तीन माह पूर्व जल संस्थान ने दावा किया था कि ललितपुर से बांसी के मध्य डाली गई पाइप लाइन को ज्वाइंट करने की थोड़ी सी कमी है, 15 दिन में पेयजलापूर्ति सुचारु कर दी जाएगी, लेकिन तीन माह का समय बीत गया और बांसी तक पानी नहीं पहुंच सका है।

पाइप लाइन ठीक करने का काम इतनी धीमी गति से हुआ कि करीब दो माह का समय इसे ठीक करने में ही गुजर गया, लाइन ठीक हो जाने का दावा कर जल संस्थान ने ललितपुर से पानी छोड़ा, तो वह बांसी तक नहीं पहुंच सका और पानी के प्रेशर के कारण जगह-जगह पाइप लाइन में लीकेज हो गए।
विज्ञापन


फिर विभाग ने कहा कि ललितपुर से बांसी के मध्य नदनवारा ग्राम में विद्युत मोटर लगाकर पानी को प्रेशर से भेजने की व्यवस्था की जा रही है, लेकिन 15 दिन से अधिक का समय बीत गया और विभाग ने विद्युत मोटर के लिए बिजली विभाग में कोई पहल नहीं की, जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है।

उधर, कस्बावासियों को पेयजल आपूर्ति के लिए पानी के टैंकर चलाए जा रहे हैं, लेकिन अब टैंकर से पानी की आपूर्ति में भी समस्या आ सकती है, क्योंकि करीब एक माह से टैंकर सप्लायर्स का भुगतान अटका पड़ा है। एक माह में दो बार टैंकर वालों ने पानी की आपूर्ति नहीं की। उनका कहना था भुगतान नहीं मिल रहा है। साथ ही चेतावनी भी दी है कि एक- दो दिन में यदि भुगतान नहीं मिला तो पूरी तरह से टैंकर से सप्लाई बंद कर दी जाएगी।

विभाग को एक माह टैंकर चलाने पर लगभग तीन लाख रुपए का खर्च आ रहा है। उधर, हैंडपंपों से पानी कम निकल रहा है। वाटर लेबल कम हो जाने के कारण हैंडपंप सूख चले हैं, जिससे समस्या और बढ़ गई है। ग्राम वासियों में आक्रोश पनपता जा रहा है, जो कभी भी जन आंदोलन का रूप ले सकता है।
विज्ञापन


टैंकर बंद नहीं होंगे, जल्द भुगतान कर दिया जाएगा। पाइप लाइन की टेस्टिंग का काम चल रहा है, वह भी जल्द शुरू हो जाएगी।
- इंजी. आरएस कनौजिया
अधिशासी अभिभंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें