फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सेवानिवृत एवं सेवारत कर्मचारियों के लिए उम्मीद कार्ड बनवाने को लगाया शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर सेवानिवृत एवं सेवारत कर्मचारियों के हितों के लिए उम्मीद कार्ड (मेडिकल कार्ड) बनवाने के लिए मंगलवार को शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सेवानिवृत्त और सेवारत कर्मचारियों ने पहुंचकर अपने कार्ड बनवाए और संशोधन भी कराया।
विज्ञापन

उम्मीद कार्ड शिविर में रेलवे स्टेशन पर 14 सेवानिवृत एवं 12 सेवारत कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसमें से जिन कर्मचारियों के उम्मीद कार्ड नहीं बने थे या जिनके उम्मीद कार्ड में संशोधन होना था, उन्हें तत्काल मौके पर ही संज्ञान लेते हुए उम्मीद कार्ड बनवाए गए और आवश्यक संशोधन किए गए। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पेंशनर्स एसोसिएशन ललितपुर के अध्यक्ष श्रेयांश चंद्र जैन, सचिव राकेश बाबू नायक, देवेंद्र चतुर्वेदी, बलराम पचौरी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। अतिथि वक्ताओं ने कहा कि रेल प्रशासन द्वारा समय-समय पर ऐसे शिविरों के आयोजन से कर्मचारियों को अपनी समस्याओं के समाधान एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं को उपलब्ध कराता है। शिविर में कार्मिक विभाग की ओर से मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक मनोज साहू, कर्मचारी कल्याण निरीक्षक मनोज अग्रवाल, कार्यालय अधीक्षक सर्वेश दीक्षित, कौशलेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें