फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: महिला अस्पताल में सीजर प्रसव शुरू, सर्जिकल वार्ड में बढ़ी प्रसूताओं की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिला महिला अस्पताल में सीजर प्रसव शुरू हो गए हैं। बीते दिन यहां सर्जिकल वार्ड में मात्र एक प्रसूता भर्ती थी, लेकिन शनिवार को चार प्रसूताएं भर्ती रहीं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि शाम तक दो और सीजर किए गए। अब सीजर प्रसव की संख्या 36 घंटे में छह हो गई है।
विज्ञापन

बीते दिनों अस्पताल के एक चिकित्सक पर प्रसव के नाम पर पैसे लेने व अभद्रता करने के आरोप लगे थे। अन्य शिकायतें भी मिलने पर जिलाधिकारी ने जांच शुरू करा दी है। इसके साथ ही प्रसव के नाम पर किसी तरह की वसूली न करने की हिदायत दी गई थी। चिकित्सकों ने जिला महिला अस्पताल में सीजर प्रसव बंद कर दिए थे। 21 अप्रैल से प्रसव पूरी तरह बंद रहे। यही कारण था कि 25 की रात्रि तक वार्ड पूरी तरह खाली था। इसकी गवाही अस्पताल का खाली पड़ा सर्जिकल वार्ड स्वयं दे रहा था। केवल एक प्रसूता 26 अप्रैल को वार्ड में नजर आई। इस खबर को अमर उजाला ने 27 अप्रैल के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद 27 की शाम तक अस्पताल में पांच और सीजर प्रसव किए गए। दो प्रसूताओं के ऑपरेशन थियेटर में सीजर प्रसव चल रहे थे।
विज्ञापन

-
जिला महिला अस्पताल में सीजर प्रसव किए जा रहे हैं, 36 घंटे में छह प्रसव कराए गए हैं।
- डॉ. मीनाक्षी सिंह, सीएमएस, महिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें