फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोड बढ़ने से फाल्ट बढ़े, केबिलें हो रही बर्स्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में गर्मी बढ़ने के साथ ही विद्युत सब स्टेशनों पर लोड बढ़ने से हाइटेंशन लाइनों की केबल बर्स्ट होनी शुरु हो गई हैं। तीन दिनों में चार स्थानों पर 33 केवी लाइन के केबलें बर्स्ट होने से शहरी इलाकों के अलावा सैकड़ों ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली बाधित रही। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में दिन में केबल बर्स्ट और रात्रि में कटौती के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में जहां तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। विद्युत सब स्टेशनों में स्थापित विभिन्न फीडरों की मशीनों व ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ गया है। इसके चलते विभिन्न फीडरों की हाइटेंशन लाइनों की मशीनें और केबलें खराब होने लगी हैं। इससे घंटों बिजली आपूर्ति बाधित बनी रहती है। बीते 11 दिनों से बबीना क्षेत्र में 132 व 220 केवी लाइनों के दस टावर गिरने से जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों में जहां सबसे अधिक कटौती हो रही है, वहीं शहरी फीडरों को भी रात्रि के समय अल्टरनेट कर चलाया जा रहा है, ताकि सभी फीडरों के उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति मिल सके।
गल्ला मंडी स्थित 66 केवी सब स्टेशन पर स्थापित विभिन्न फीडरों का आंकलन करें तो सभी फीडरों पर लॉकडाउन के बाद वर्तमान में 30 से पचास एंपियर तक का लोड बढ़ा है। गल्ला मंडी सब स्टेशन में स्थापित फीडर नंबर चार और नेहरू नगर फीडर का लोड लॉकडाउन के पहले जहां 80 एंपियर था, वहीं वर्तमान में दोनों फीडरों का लोड 125 से 130 एंपियर चल रहा है।
विज्ञापन

फीडर नंबर पांच का लोड लॉकडाउन के पहले 70 और वर्तमान में 110 एंपियर पर पहुंच गया है। इसी प्रकार राजघाट फीडर का लोड पहले 70 से 80 एंपियर था जो अब 100 से 110 एंपियर तक हो गया है। पिसनारी फीडर का लोड 40-45 एंपियर से बढ़कर 60 एंपियर और गोविंदनगर फीडर का लोड भी 40 से 60 एंपियर तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें