फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल बॉक्स में आग से रही बिजली गुल

Mon, 06 Jun 2016 12:45 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
ब‌िजली लाइन - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ललितपुर। विद्युत लाइनों में बार-बार आने वाले फाल्ट से अघोषित बिजली कटौती के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। फाल्ट से बिजली गुल बनी रहती है।
विज्ञापन


गल्ला मंडी स्थित 66 केवी सब स्टेशन में स्थापित दस फीडरों के माध्यम से आधे शहर समेत सात दर्जन गांवों को बिजली आपूर्ति मुहैया कराई जाती है। यहां स्थापित पिसनारी फीडर के अंतर्गत इलाइट चौराहा स्थित बजाज शोरुम के पास रविवार की देर रात्रि करीब ढाई बजे विद्युत खंभे पर लगे लीड बॉक्स जिससे घरों के कनेक्शन वाली केबलों को जोड़ा जाता है, में चिंगारियां निकलने लगीं और आग लग गई, इस कारण मुहल्लों की आपूर्ति गुल हो गई। यहां गश्त कर रही चेतक मोबाइल पुलिस कर्मियों द्वारा बिजली विभाग को केबल में आग की सूचना दी, जिस पर सब स्टेेशन से आपूर्ति बंद की। रात्रि सवा तीन बजे इलाइट चौराहा पर स्थापित सौ केवीए ट्रांसफार्मर की आपूर्ति काटकर बाकी मुहल्लों की बिजली आपूर्ति सुचारु की गई। इसके बाद सुबह साढ़े दस बजे विद्युत कर्मियों ने शटडाउन लेकर केबल बॉक्स बदलने का कार्य शुुरु किया, जिसके चलते दोपहर सवा बारह बजे मुहल्ले की आपूर्ति सुचारु की जा सकी।
विज्ञापन


वहीं, देवगढ़ फीडर के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार की देर रात तीन बजे लाइन ब्रेक डाउन में आ गई, इस कारण पांच दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पौने तीन घंटे बाद सुबह पौने छह बजे बिजली तो आ गई, लेकिन पूरे दिन भर हर आधे से एक घंटे के अंतराल पर ग्रामीण क्षेत्रों में फाल्ट के चलते लाइन बार-बार ट्रिप होती रही। वहीं, रविवार को ही दोपहर में एक बजे आपूर्ति हाईटेंशन लाइन में फाल्ट के चलते बाधित हो गई, जो दोपहर बाद तीन बजे सुचारु की जा सकी। हालांकि, रविवार को शहरवासियों के लिए बिजली विभाग द्वारा राहत दी गई। पारीछा में 132 केवी लाइन में काम होने के कारण शहर को रविवार को बिजली कटौती से मुक्त रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें