फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का छापा, अवैध शराब समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
कैप्सन - कबूतरा डेरा पर दबिश देती पुलिस - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। सोमवार की सुबह पांच बजे कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के गढ़ गनेशपुरा कबूतराडेरा पर दबिश दी। इस दौरान अवैध शराब ले जाने वाले दो लोगों को सौ लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। इस मौके पर पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण, भट्ठी और लहन नष्ट किया।
विज्ञापन

पुलिस कोरोना वायरस के कारण चल रहे लॉकडाउन की व्यवस्था में व्यस्त है। इसका अवैध शराब कारोबारी अनुचित लाभ उठा रहे हैं। मध्यप्रदेश और कच्ची शराब की बिक्री नगर और आसपास के गांवों में काफी अधिक हो गई है। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए अवैध शराब कारोबारियों ने शराब बनाने का समय बदल दिया है। सीओ देवेंद्र सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा की अगुवाई में सुबह पांच बजे कोतवाली पुलिस ने गनेशपुरा कबूतरा डेरा पर दबिश दी। पुलिस को देखकर अवैध शराब बनाने वाले मौके से भागने में सफल हो गए। परंतु दो लोगों को सौ लीटर अवैध शराब ले जाते पकड़ लिया। पुलिस ने शराब बनाने के उपकरण, भट्ठी आदि को तहसनहस कर दिया। पुलिस ने लगभग एक हजार लीटर लहन भी नष्ट किया। मौके से गिरफ्तार धर्मेंद्र और सज्जन पुत्रगण गैंदालाल निवासी ग्राम बनगुवाकलां कोतवाली तालबेहट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
कई रसूखदार कर रहे है अवैध शराब का कारोबार
तालबेहट। शराब की दुकानें बंद होने के कारण अवैध रूप से शराब बेचने वालों की चांदी है। इसे देखकर नगर एवं क्षेत्र के कुछ रसूखदार लोग भी इस कारोबार में आ गए हैं। इनकी छवि एवं राजनीतिक पहुंच से पुलिस उन पर कार्रवाई करने से कतरा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें