फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंहगाई: एक माह में चढ़ गए भाव

Thu, 16 Jun 2016 01:03 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
dal, lalitpur news - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ललितपुर। सखी सैंया तो खूबई कमात हैं, महंगाई डायन खाए जात है....। यह गाना सूखा से पीड़ित जिलेवासियों पर अक्षरश: सच साबित हो रहा है। हालातों का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दालों के भावों में दस से पंद्रह रुपए प्रति किलो की दर से बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन


जिला सूखा की चपेट में है। यहां का किसान पहले ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से पीड़ित रहा, इसके बाद सूखा पड़ गया। किसान बाहुल्य जिले में रोजगार के कोई साधन नहीं है। ऐसे में यहां के किसान पर महंगाई की मार पड़ रही है। किसान के पास पैसा की कमी के कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा है। दुकानदारों का भी इस वर्ष अपेक्षा से काफी कम कारोबार हो रहा है। ऊपर से सब्जी और दालों के भाव बढ़ने से भी लोग हलकान हैं।

वहीं, सब्जी के दाम भी तेज हो रहे हैं। कोई भी सब्जी तीस रुपए प्रतिकिलो से कम नहीं बिक रही है। सब्जी बाजार में पहले की तुलना में कम कारोबार हो रहा है, क्योंकि ग्राहक महंगाई के कारण हाथ सिकोड़ रहा है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


दाम -     एक माह पूर्व    - अभी

अरहर-   130        - 145 रुपए प्रतिकिलो

मूंग -      85-      95
उर्द -    180-     145
आटा-    18-       21
सरसों का तेल - 85    -  95
सोयाबीन तेल-  75    -  73
आलू-     10    -15
प्याज-   10     -10
टमाटर-  10    - 40
अरबी-  10    -   30
परवल-  30     -  40
लहसुन- 100    - 160
हरा धनिया -30    - 40
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें