फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पुष्य नक्षत्र पर हुआ करोड़ों का कारोबार, खूब बिके वाहन व जेवरात

विज्ञापन
विज्ञापन
- सोना व चांदी महंगी होने से लोगों की जेब पर पड़ा असर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पुष्य नक्षत्र होने के चलते मंगलवार को सोने-चांदी और वाहनों की खूब खरीदारी की गई और एक ही दिन में करोड़ों का कारोबार हुआ। हालांकि सोने-चांदी के दाम आसमान पर पहुंचने से लोगों की जेब पर इसका सीधा असर पड़ा है और लोगों को ज्यादा खर्च करने पड़े।
पुष्य नक्षत्र का विशेष महत्व होता है। इस नक्षत्र पर खरीदारी करना काफी शुभ माना जाता है, इसके चलते लोग सोने-चांदी के आभूषण, बाइक, मकान, जमीन आदि की खरीदारी इस शुभ दिन करना अच्छा मानते हैं। इस महीने में पुष्य नक्षत्र मंगलवार को होने के चलते सोने-चांदी के आभूषणों की दुकानों और बाइकों के शोरूम पर खूब खरीदारी हुई। लोगों ने बाइकों के शोरूम पर पहुंचकर अपनी पसंदीदा बाइक की बुकिंग की और कई लोगों ने खरीदारी भी की। आभूषणों की दुकानों पर अधिकांश: महिलाएं अपनी पसंद के जेबरात खरीदती नजर आईं। किसी ने कानों बालियां तो किसी ने हाथों के सोने के कंगन खरीदे। हालांकि सोने व चांदी के दाम सुनकर महिलाओं के साथ आए उनके पति, भाई या अन्य परिजनों के होश उड़ गए, लेकिन महिलाओं की पसंद के चलते उन्हें जेवरात खरीदना ही पड़े। सोने, चांदी के रेट काफी अधिक होने के चलते लोगों को अनुमान से भी अधिक खर्च करना पड़े। मंगलवार के दिन सोना 1.31 लाख रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच गया, जबकि चांदी के रेट 1.90 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए। वहीं, अन्य सामानों की भी बाजार में अच्छी खरीदारी की, जिससे बाजार में चहल पहल नजर आई।
विज्ञापन

-
फोटो-38
कैप्सन-संदीप सराफ
पुष्य नक्षत्र पर सर्राफा बाजार में लोगों ने सोने, चांदी के आभूषणों की अच्छी खरीदारी की है। लोग सोने चांदी के बड़े आभूषणों को ज्यादा निवेश के रूप में भी ले रहे हैं। अब चांदी में होलमार्क की ओर अग्रसर है। सोने को खरीदते समय लोग होलमार्क के साथ खरीदे। एचयूआईडी नंबर देखकर ही खरीदें, जिससे कि महंगी धातु होने से आम आदमी तक सही कैरट का सही सामान पहुंच सके।
विज्ञापन

-संदीप सराफ, सराफा व्यापारी
-
फोटो-39
कैप्सन-विपिन जैन
पहली बार सोना 1.31 लाख को पार कर गया है, फिर भी लोग सोने चांदी खरीद रहे, लेकिन अधिकांश लोग ठोस सोने को खरीदकर निवेश कर रहे हैं। रेट अधिक होने से आभूषण की खरीदारी पर असर पड़ा है। दीपावली भी पर सोने-चांदी के आभूषणों की बिक्री अच्छी होने की उम्मीद है।
-विपिन जैन, सराफा व्यापारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें