फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: शहर में अब तक नहीं बन सका बस स्टैंड

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिला मुख्यालय से बसों के संचालन की तैयारी की जा रही है, लेकिन अब तक बस स्टैंड नहीं बन सका है। वर्तमान में नगर पालिका द्वारा निर्मित बस स्टैंड से संचालन किया जा रहा है, जहां महज एक बस ही खड़ी हो पाती है। कई बार स्थान के अभाव में निकलना तक मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए शहर के समीप ग्राम रोड़ा में रोडवेज डिपो बनकर तैयार है। लेकिन, अब तक रोडवेज का बस स्टैंड नहीं बन सका है। इसके अभाव में रोडवेज बुकिंग कार्यालय, बसों के संचालन की जानकारी के लिए पूछताछ केंद्र नहीं खुल सके हैं। यात्रियों के बैठने के लिए समुचित सुविधा नहीं है। यात्रियों को बस स्टैंड पर खड़े रहकर या जमीन पर बैठकर बसों का इंतजार करना पड़ता है।
वर्तमान में बस स्टैंड पर रोडवेज को सीमित स्थान ही मिल सका है। जहां एक बस ही खड़ी हो पाती है। कई बार निजी बस खड़ी होने पर विवाद की स्थिति बनती है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बस स्टैंड के लिए जगह की मांग की जाएगी। नगर पालिका परिषद द्वारा स्थान उपलब्ध कराए जाने पर बस स्टैंड बनाया जाएगा। अन्यथा बसों को खड़ा करने के लिए जगह निर्धारित की जाएगी। इसके बाद बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें