फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेली भाषा में गांव के विकास की बातें कीं

विज्ञापन
अर्जुन खिरिया में बुंदेली लोकगीत प्रस्तुत करते स्थानीय कलाकार। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
अर्जुन खिरिया/ललितपुर। मड़ावरा ब्लाक के अर्जुन खिरिया में बृहस्पतिवार को आकाशवाणी छतरपुर से केंद्र निदेशक शंभू दयाल अहिरवार और आकाशवाणी के बुंदेली कलाकार साहब सिंह उर्फ बाबू भैया, पुष्पेंद्र कुमार वर्मा उर्फ शंभू भैया ने गांव में आकर लोगों को गांव के विकास व सरकार से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। केंद्र निदेशक ने बताया कि यह कार्यक्रम तीन मार्च को शाम 7 बजकर 20 मिनट पर 4444-4 बेव 675 किलो हर्ट्ज पर आकाशवाणी छतरपुर से प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन

एक समय था जब लोग रेडियो, ट्रांजिस्टर के दीवाने हुए करते थे और समूहों में बैठकर आकाशवाणी छतरपुर के बुंदेलखंडी लोकगीत एव अन्य कार्यक्रमों को गौर से सुना करते थे। लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और सोशल मीडिया ने रेडियो से लोगों को दूर कर दिया। गुरुवार को अर्जुन खिरिया में आकाशवाणी छतरपुर से केंद्र निदेशक शंभू दयाल अहिरवार और आकाशवाणी के बुंदेली कलाकार साहब सिंह उर्फ बाबू भैया, पुष्पेंद्र कुमार वर्मा उर्फ शंभू भैया ने सरकारी सुविधाओं की जानकारी देने के साथ ही जागरूक और विकासशील किसानों से फसलों की स्थिति, सिंचाई की सुविधाओं के बारे में जाना। पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय प्रताप ने अपने कार्यकाल में किए विकास के बारे में जानकारी दी और आगे की योजनाओं को बताया। वहीं, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेश तिवारी ने गांव की भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी दी। कमलेश पटेल, शंकर प्रजापति, छक्की लाल प्रजापति और अन्य साथियों ने बुंदेली लोकगीत के माध्यम से दहेज के ऊपर, ‘जब लौ दहेज भस्मासुर करत रहे मनमानी, तब लौ इन बिटियन की साँचहू खतरे में जिंदगानी’ गीत प्रस्तुत किया। 11 वर्षीय बाल कलाकार आर्यन सेन की ढोलक पर थाप देखकर सभी ने तारीफ की एवं टीम ने उसको छतरपुर आकाशवाणी केंद्र पर आने के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें