फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: श्रम प्रवर्तन टीम से भिड़े सराफा कारोबारी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। सराफा बाजार में बालश्रम की सूचना पर पहुंची श्रम प्रवर्तन टीम से ज्वैलर्स ने गाली-गलौज कर अभद्रता कर दी। टीम ने जब सरकारी कार्य में बाधा डालने का विरोध किया तो ज्वैलर्स ने धक्का-मुक्की कर दी। श्रम प्रवर्तन अफसर ने इसकी शिकायत बबीना पुलिस से की। पुलिस ने दो ज्वैलर्स पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

श्रम प्रवर्तन अधिकारी अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि बालश्रम पर पाबंदी के बावजूद सूचना मिली थी कि बबीना सराफा बाजार में ज्वैलर्स नाबालिग किशोर से काम करा रहे है। सूचना पर श्रम प्रवर्तन टीम ने मौके पर पहुंची। जहां कल्याणी ज्वैलर्स सराफा बाजार कमल सोनी के यहां पर 13 वर्षीय नाबालिग बालश्रम करता मिला। इससे पहले टीम कार्रवाई करती। तभी राकेश सोनी मौके पर पहुंच गए और टीम का रास्ता रोककर सरकारी कार्य में बाधा डालने लगे। जब टीम ने किशोर को मुक्त कराने का प्रयास किया तो दोनों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज कर धक्का-मुक्की कर धमकाना शुरू कर दिया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी की तहरीर पर बबीना पुलिस ने कमल सोनी व राकेश सोनी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बबीना थाना प्रभारी विनय कुमार साहू ने बताया कि श्रम प्रवर्तन अधिकारी की तहरीर पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें