फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur Crime: दबंगों ने पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष के भाई और चचेरे भाई के साथ मारपीट, दोनों घायल

Wed, 02 Jul 2025 10:30 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
विज्ञापन
Lalitpur Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दबंगों ने पेट्रोल पंप के केबिन में घुसकर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के भाई व चचेरे भाई के साथ मारपीट की। जिसमें दोनों भाई घायल हो गए। पुलिस ने एक नामजद सहित अन्य अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


कोतवाली सदर अंतर्गत चौकी सदर के मोहल्ला चोकाबाग में पेट्रोल पंप है। मंगलवार की रात संजीव जायसवाल जायसवाल अपने चचेरे भाई के साथ पंप पर था। जबकि पंप कर्मचारी काम कर रहा था। इसी दौरान एक युवक अपने साथियों संग आया और गाली-गलौज कर दोनों भाइयो के साथ मारपीट कर दी। बचाने आए कर्मचारी के साथ भी हमलावरों ने मारपीट कर दी।

आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। मारपीट में संजीव व संजय जायसवाल घायल हो गए। घायलों का पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया। पुलिस ने रोहित पटेल सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें