फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: प्रथम चरण में 350 एकड़ में विकसित होगा बल्क ड्रग पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
29 औद्योगिक इकाइयां लगाने के लिए काटे जा रहे प्लाट, शासन ने निर्गत किए 450 करोड़ रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सैदपुर में 1472 एकड़ भूमि पर बल्क ड्रग पार्क तैयार किया जा रहा है। इसमें प्रथम चरण में 350 एकड़ में पार्क विकसित किया जा रहा है। जो खाका तैयार किया गया है, उसमें यहां पर अन्य ड्रग पार्क से अधिक सुविधाएं दी जा रही हैं। इसमें शोध केंद्र व ड्राई पोर्ट शामिल है। हरियाणा में हुए रोड शो से निवेशकों का का रुझान भी जनपद की ओर बढ़ा है।
सैदपुर में निर्मित होने वाले ड्रग पार्क में प्रथम चरण का कार्य प्रारंभ हो गया है। पांच गांवों की 1472 एकड़ भूमि पर यूपीसीडा विकास कार्य कराएगा। प्रथम चरण में 350 एकड़ भूमि पर विकास कार्य किया जा रहा है। इसके लिए मास्टर प्लान तैयार हो गया है। शासन ने 450 करोड़ रुपये निर्गत किया है। यहां 29 औद्योगिक इकाइयां लगाने के लिए प्लाट काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में लोक निर्माण विभाग ने यहां पर सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया है। निर्माण कार्य में कुछ पेड़ बाधक बन रहे थे, उनकी कटान के लिए वन विभाग को पत्राचार गया था, जिसमें वन विभाग पैमाइश में देरी कर रहा था। हाल ही में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह मुद्दा गरमाया था। जिलाधिकारी ने वन विभाग को तत्काल पैमाइश के निर्देश दिए थे, इसके बाद अब कार्य तेजी से प्रारंभ हो गया है। शासन स्तर पर एमओयू (समझौता ज्ञापन) साइन होने का कार्य भी तेजी से चल रहा है।

फार्मा पार्क में होगी नई खोजें
ड्रग फार्मा पार्क में अभिनव उपकरण भी तैयार किए जाएंगे। इसके लिए कई बड़ी संस्थाओं को जोड़ा जा रहा है। यूपी सरकार ने काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (सीएसआईआर) और डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) जैसी नामी संस्थाओं को बल्क ड्रग पार्क से जोड़ते हुए इन्हें अपना नॉलेज पार्टनर बनाया है। इससे मेडिकल सेक्टर में रिसर्च को बढ़ावा मिल सकेगा। नए उपकरण भी तैयार किए जा सकेंगे, जिससे गंभीर बीमारियों को जल्द चिह्नित किया जा सके। उत्तर प्रदेश सरकार ने सीएसआईआर की 43 और डीआरडीओ की 46 प्रयोगशाला से एमओयू साइन किए हैं। यहां सस्ती दवाओं के लिए शोध का कार्य होगा।
विज्ञापन

वर्जन
बल्क ड्रग फार्मा पार्क में लोक निर्माण विभाग ने कार्य प्रारंभ कर दिया है। निर्माण कार्य में कुछ पेड़ आ रहे थे, उनकी पैमाइश वन विभाग कराकर वन निगम को भेजने की तैयार कर रहा है। जल्द ही फार्मा पार्क में निर्माण दिखाई देने लगेगा।
-जॉनी बिल्टोरिया, प्रबंधक यूपीसीडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें