फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चिकित्सकों व दवाइयों की कमी हो सकेगी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बीते दिवस पेश किए गए बजट में स्वास्थ्य सेवाओं के लिहाज से अच्छा रहा। बजट से लोगों को उम्मीद है कि अब बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सबको मिल सकेंगी। जिला अस्पतालों को मेडीकल कॉलेज में बदले जाने से जनपद स्तर पर सभी मर्ज का इलाज हो सकेगा। क्षेत्र के युवाओं को चिकित्सक बनने के अवसर मिलेंगे। इससे चिकित्सकों की कमी को पूरा किया जा सकेगा।
विज्ञापन

वर्तमान में जनपद में जिला अस्पताल समेत ग्रामीण क्षेत्र में चिकित्सकों की भारी कमी बनी हुई है। जिला अस्पताल पर ही गौर करें तो अब तक न्यूरो सर्जन, कार्डियोलॉजिस्ट आदि अन्य विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी 45 फीसदी चिकित्सकों की कमी बनी हुई है। बीते दिन प्रस्तुत किए गए बजट से अब इस समस्या के निराकरण की उम्मीद है। बजट में चिकित्सकों की कमी को पूरा करने के लिए जिला अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का प्रावधान किया गया है। इससे जनपद के युवाओं को चिकित्सक बनने का अवसर मिलेगा। जनऔषधि केंद्र खोले जाने से जिला अस्पताल में और बेहतरीन दबाएं उपलब्ध हो सकेंगी। मरीजों को कम बजट में दवाइयां उपलब्ध हो सकेंगी। आयुष्मान योजना में लाभार्थियों को बेहतर सुविधा के प्रदान करने के लिए वंचित निजी अस्पतालों को भी आयुष्मान योजना से जोड़ने का तैयारी की जा रही है। इससे निर्धन लोगों को अच्छे अस्पतालों में इलाज के अवसर मिल सकेंगे।
---------
बजट में जिला अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज से जोड़ने से लोगों को मुख्यालय स्तर पर ही बेहतर इलाज की सुविधा मिलने लगेगी।
- देवेंद्र यादव, लखनपुरा
सभी सरकारी अस्पतालों में जन औषधि केंद्र खुलने से लोगों को सस्ते दामों में सभी प्रकार की दवाइयां व ऑपरेशन के सामान उपलब्ध हो सकेंगे।
- प्रकाश धमकाना
आयुष्मान योजना में निजी चिकित्सालयों के जोड़ने से निर्धन लोगों को महानगरों की ओर उपचार को नहीं भागना पड़ेगा।
- राजेश साहू
आयुष्मान योजना में पात्रों का चयन दोबारा कराया जाए, जिससे योजना में सही पात्रों का चयन हो सके और उन्हें इस योजना का लाभ मिल सके।
- आकाश रैकवार
बजट में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया है। इससे निर्धनों को भी बड़े अस्पतालों में इलाज कम खर्चे में मिल सकेगा।
- अशोक रायकवार
वृद्धों के लिए इलाज कराने को लाइन में लगने से राहत देना चाहिए थी, जिससे वृद्ध आसानी से अपना इलाज करा सकते थे। जांचों में भी वरीयता दी जाती तो बेहतर होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नाथूराम साहू
योजनाएं संचालित होने से लोगों को सुविधा तो मिलेगी। लेकिन, इन्हें धरातल पर इनकी निगरानी की अधिक आवश्यकता है। इससे पात्रों को लाभ मिल सके।
- प्रकाश झां
बजट में स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान दिया गया है। चिकित्सकों की कमी को पूरा करने के लिए जिला अस्पतालों को मेडीकल कॉलेज से जोड़ा जा रहा है।
- संजय जैन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें