फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसपी कार्यकर्ता से मारपीट पर एसपी को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम एवनी में लकड़ी काटने के विवाद में बसपा नेता को पकड़कर पुलिस द्वारा मारपीट करने के मामले में बीएसपी कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल, पुलिस निदेशक को संबोधित एक ज्ञापन अपर पुलिस अधीक्षक को देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि बीते तीन जून को बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता दयाली अहिरवार अपने खेत से जलाऊ लकड़ी ट्रेक्टर से लेकर घर जा रहा था कि रास्ते में वन कर्मी व थाना पूराकलां के थानाध्यक्ष व उनके साथ पुलिस कांस्टेबिल व एक दरोगा ने दयाली अहिरवार को रोककर उससे अवैध धन की मांग की और मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट कर थाना पूराकलां ले आए और फिर थाने में बरबरता पूर्वक मारपीट कर मरणासन्न कर दिया। दयाली उक्त मारपीट से बेहोश हो गया, जिसे घायल अवस्था में अस्पताल ले गई। जहां उसे गंभीर चोटे होने के कारण उसे झांसी मेडीकल कॉलेज रिफर कर दिया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि थाना पूराकलां में एक अपराधी को थाने में सम्मानपूर्वक कुर्सी डालकर बैठाते हैं और गरीब दलितों, शोषितों का उत्पीड़न किया जाता है। यह भी आरोप लगाया कि एक अपराधी व थानाध्यक्ष पूराकलां, एक दरोगा व पुलिस कर्मी एवं वन कर्मी द्वारा उसे जातिसूचक गालियां देकर तीस हजार रुपए की मांग की गई और न देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। बसपा कार्यकर्ता ने उक्त मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन पर अधिवक्ता बसपा जिलाध्यक्ष बाबूराम अहिरवार, दामोदर पटेल, संतोष कुशवाहा, दीपक कुमार टीकरा, अरविंद भास्कर, विक्रम सिंह रोंड़ा आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें