मोहल्ला घुसयाना में पिसनारी बाग की ओर जाने वाली सड़क कीचड़ में बदल गई है। बीते रोज हुई बरसात के कारण पूरी सड़क पर कीचड़ ही कीचड़ बना हुआ है। सड़क कच्ची होने के कारण यहां के निवासियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। बीते रोज हुई बरसात से सड?क की हालत बहुत खराब हो गई है। ऐसी एक नहीं, कई सड़कें हैं जो पानी बरसने के कारण कीचड़ में बदल गई हैं।