फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा के किले में सेंध लगाने में जुटी भाजपा

Fri, 19 Aug 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
bjp metting, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। ललितपुर व महरौनी विधानसभा में जमीन तलाश रही भारतीय जनता पार्टी को बसपा ने घर बैठे बैठाए जड़े जमाने का अवसर दे दिया है। कुशवाहा बिरादरी में दखल रखने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य के भाजपा में आने से जहां पार्टी को मजबूती मिली है, वहीं सदर विधायक की बसपा से टिकट कटने से उसके परंपरागत कुुशवाहा वोट में सेंधमारी का तानाबाना बुना जाने लगा है।
विज्ञापन


जिले में दलितों के बाद कुशवाहा व लोधी वोट निर्णायक की भूमिका में हैं। बहुजन समाज पार्टी ने ललितपुर व महरौनी विधानसभा में जीत सुनिश्चित करने के लिए सोशल इंजीनियरिंग करते हुए जातिगत समीकरण फिट किए। इसमें कुशवाहा वोट उसके लिए निर्णायक साबित हो रहा है। बसपा अपने प्रत्याशियों को दलित व कुशवाहा वोट के गठजोड़ की बदौलत ललितपुर व महरौनी विधानसभा में लगातार जीत दिलाने में सफल हो रही है।

ललितपुर विधानसभा से नाथूराम कुशवाहा, सुमन कुशवाहा व रमेश कुशवाहा विधायक बने हैं। वहीं, महरौनी विधानसभा में कुशवाहा का वोट फेरनलाल कुशवाहा के पक्ष में कराकर उन्हें जीत दिलाने में सफल रही है। इससे पहले रामकुमार तिवारी भी बसपा के प्रत्याशी के रूप में महरौनी से विधायक बन चुके हैं। बसपा के इस समीकरण से विपक्षी दलों को जीत का स्वाद चखना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

पिछले दिनों बसपा के दिग्गज नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा का दामन थाम लिया। वहीं, बसपा ने वर्तमान सदर विधायक रमेश कुशवाहा का टिकट काट दिया और उनके स्थान पर संतोष कुशवाहा हरदीला को टिकट दे दिया। इन दोनों घटनाक्रमों ने जिले की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। मौके का फायदा उठाने के लिए नेता सक्रिय हो गए हैं।

दरअसल जब स्वामी मौर्य ने बसपा छोड़कर भाजपा का दामन थामा तो कुशवाहा समाज के कई लोगों ने मिठाई बांटी। इसमें कई बसपा के सदस्य भी रहे हैं। इसका फायदा भाजपा लेने की जुगत में है। वहीं दूसरे दलों के नेता भी कुशवाहा बिरादरी को अपनी ओर खींचने के लिए जोड़तोड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें