फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा ने साधे जातीय समीकरण

Sun, 08 Jan 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
bsp parti, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी ने वर्ष 2012 के विधानसभा के चुनावी गणित पर भरोसा जताते हुए दोनों उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। ललितपुर विधानसभा क्षेत्र से संतोष कुशवाहा एवं महरौनी विधानसभा क्षेत्र से फेरनलाल अहिरवार को उम्मीदवार बनाया गया है। 
विज्ञापन


वर्ष 2012 विधानसभा चुनाव में बसपा ने ललितपुर विधानसभा से रमेश कुशवाहा व महरौनी विधानसभा से फेरनलाल अहिरवार को उम्मीदवार बनाया था। दोनों ही उम्मीदवार जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। लेकिन, सदर विधायक पार्टी में अपना भरोसा कायम नहीं रख सके। नतीजा यह हुआ कि पार्टी ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के लिए सदर विधायक रमेश कुशवाहा की जगह संतोष कुशवाहा को प्रभारी बना दिया था।

यह बात सदर विधायक को रास नहीं आई और वह भाजपा के संपर्क में आ गए जिसके बाद संतोष कुशवाहा को विधानसभा का टिकट मिलना लगभग तय हो गया था। हालांकि सूची जारी होने से पहले कई नेताओं ने ललितपुर विधानसभा के टिकट के लिए जोड़तोड़ की। इस दौरान कई नेताओं के नाम टिकट के लिए उछले भी। 
विज्ञापन


वहीं, महरौनी विधायक फेरनलाल अहिरवार के टिकट को लेकर कोई संशय नहीं था। उनका टिकट पहले तय माना जा रहा था। बसपा ने सूची जारी कर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। इस सूची में एक बात समान है जो ललितपुर विधानसभा पर लागू होती है। पिछले चुनाव में बसपा की ओर से रमेश कुशवाहा उम्मीदवार थे, अब उनकी जगह संतोष कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया गया है जबकि महरौनी में वर्तमान विधायक फेरनलाल अहिरवार पर भरोसा जताया गया है। अब सबकी नजरें भाजपा की टिकटों पर टिक गई हैं। इसकी वजह सदर विधायक रमेश कुशवाहा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें