फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुरुस्त की जाएं बीएसएनएल की सेवाएं

Sat, 17 Oct 2015 01:23 AM IST
ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। संयुक्त गल्ला व्यापार संघ के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को ज्ञापन देकर ध्वस्त भारत संचार निगम लिमिटेड की सेवाएं दुरुस्त करने की मांग की गई। 
विज्ञापन


ज्ञापन में बताया गया कि ललितपुर बुंदेलखंड में सबसे पिछड़ा क्षेत्र है। यहां पर गल्ला व्यापारियों से लेकर किसान आदि ज्यादातर लोग भारत संचार निगम लिमिटेड की इंटरनेट और मोबाइल सेवा से जुड़े हैं और प्रीपेड, पोस्ट पेड, इंटरनेट, लैंडलाइन आदि सेवाओं का वर्षों से उपयोग कर रहे हैं। लेकिन, पिछले कुछ दिनों से कॉलड्राप की समस्या से परेशान है। कई बार तो लंबे समय के लिए नेटवर्क बंद हो जाते हैं, जिससे व्यापारियों के साथ, कृषकों व आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने ध्वस्त सेवाएं बहाल करने की मांग की है। 
विज्ञापन


ज्ञापन पर संयोजक सुमित अग्रवाल, जिलाध्यक्ष रामस्वरूप साहू, अभय जैन, गोविंद संज्ञा, ओमप्रकाश साहू, राकेश जैन, प्रवीण साहू, दिनेश झां, आशीष, विशाल रावत, अमित जैन, अनिल बाबा, नीलू, दीपक जैन, संजय गुप्ता, संतोष राठौर, करीम पप्पू राइन, रामगोपाल, दीपक अग्रवाल, हरीराम कुशवाहा, शुभम साहू सहित अन्य व्यापारियों के हस्ताक्षर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें