ललितपुर। बांध रोड स्थित विहान आवासीय बालिका विद्यालय में आयोजित अभिभावकों की बैठक में समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान अभिभावकों ने अनेक सुझाव दिए। विद्यालय की अधीक्षिका सावित्री ने कहा कि अभिभावकों के सुझावों का सम्मान किया जाएगा।
उन्होंने विद्यालय विकास में सहयोग का आह्वान किया। इससे पहले अधीक्षिका ने कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों की शैक्षिक प्रगति जानी। इस मौके पर पूजा, रूमन, शुभाजंली, धर्मेश आदि उपस्थित रहे।