फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड-डे मील प्रकरण में बीएसए से जवाब तलब

Wed, 09 Nov 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
education lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
 सीडीओ ने जिले के चिह्नित मॉडल स्कूलों की श्रेष्ठता परखनी आरंभ कर दी है। मंगलवार को उन्होंने ब्लाक जखौरा के दो विद्यालयों का भ्रमण किया। इस दौरान दो में से एक विद्यालय की ही शैक्षिक गुणवत्ता परखी जा सकी। 
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने जिले के परिषदीय विद्यालयों की शैक्षिक व्यवस्था को दुरुस्त करने का बीड़ा उठाया है। बीते दिनों उन्होंने अपने चैंबर में जिले के चिह्नित दो दर्जन मॉडल स्कूलों के शिक्षकों से मुलाकात कर अन्य स्कूलों को बेहतर बनाने पर चर्चा की थी। इस दौरान चिह्नित विद्यालयों का भ्रमण अन्य स्कूलों के शिक्षकों को कराने की योजना बनाई गई। इससे पहले सीडीओ ने चिह्नित मॉडल स्कूलों की तह तक पहुंचने के लिए विद्यालयों का भ्रमण आरंभ कर दिया। मंगलवार को उन्होंने प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती देहरे बाबा का निरीक्षण किया। इस समय विद्यालय में 4 अध्यापक तैनात हैं, जिनमें प्रधानाध्यापक अनंत तिवारी, संध्या कुमारी के बारे में बताया गया कि वह 10-12 बच्चों को लेकर जनपद स्तर पर आयोजित रैली में गए हैं। विद्यालय में सअ बबीता एवं नेहा सोनी उपस्थित पाई गईं। विद्यालय में 158 के सापेक्ष 74 बच्चे उपस्थित रहे। विद्यालय के गेट के बाहर 10-15 बच्चे मिले जो अपने घर दोपहर का खाना खाने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि 10-15 दिन से खाना नहीं बना है। उपस्थित सहायक अध्यापिकाओं से इसकी जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि कन्वर्जन धनराशि के अभाव में करीब एक माह से मिड-डे मील नहीं बन रहा है। इस पर उन्होंने विद्यालय को कन्वर्जन की धनराशि नहीं दिए जाने के मामले में जवाब-तलब किया है। इसके अलावा उन्हाेंने छात्रों से शिक्षा से संबंधित सवाल पूछे, जिनमें अधिकांश ने सही जवाब दिए।
विद्यालय प्रांगण और कक्षाओं में साफ-सफाई, रंगाई-पुताई की व्यवस्था अच्छी पाई गई। प्रांगण में फुलवाड़ी लगाई गई है, जिससे काफी हरियाली मौजूद थी। विद्यालय के एक तरफ बाउंड्रीवाल बनने पर भी बीएसए से सवाल जवाब किए हैं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पनारी में 4 अध्यापक 2 अनुदेशक एवं 1 परिचारक तैनात हैं। निरीक्षण के समय प्रधानाध्यापक मो. अजमल खां, सीमा जैन, मो.जाकिर जनपद स्तर पर आयोजित रैली में जाना बताए गए हैं। विद्यालय में 79 के सापेक्ष 65 उपस्थित पाए। निरीक्षण के समय छात्र दोपहर का भोजन कर रहे थे, जिसमें मिड-डे-मील में दाल चावल दिया गया था। भोजन की गुणवत्ता अच्छी पाई गई। छात्रों के भोजन करने से उनकी शैक्षिक गुणवत्ता जांच नहीं की जा सकी। विद्यालय परिसर एवं कक्षों में साफ-सफाई तथा सामान के रख-रखाव की स्थिति अच्छी पाई गई। विद्यालय परिसर में काफी संख्या में पेड़ एवं गुलाब के पौधे लगे हुए पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें