फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दहेज की मांग पूरी न करने पर भाई को दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मायके से दहेज न लाने पर महिला काे प्रताड़ित कर पिटाई करने और कमरे में बंद कर भूखा-प्यासा रखने के आरोप में पुलिस ने पति सहित सात ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला नदीपुरा कुम्हरयाना वाली गली निवासी मिथलेश ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि उसकी शादी 31 जनवरी 2023 को श्यामलाल अहिरवार निवासी मुहल्ला सेमरा जनपद भोपाल मध्य प्रदेश के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुरालीजन पति श्यामलाल, ससुर कल्लू, सास राजबाई, जेठ करन सिंह, जेठानी नीता, ननद आशा, यशोदा अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान करने लगे। मना करने पर उसे परेशान व प्रताड़ित करने लगे। करीब आठ माह पूर्व आरोपियों ने उससे कहा कि उसके माता पिता ने उन लोगों के मुताबिक दान दहेज नही दिया है अब वह उसे यहां नहीं रखेंगे। उसके पति ने एक महिला को लाकर कहा कि अब इसे पत्नी की तरह रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 मई 2025 को ससुरालीजनों ने उसे घर से निकाल दिया और जान से मारने की धमकी दी। 19 जनवरी की रात को उसके भाई के मोबाइल पर जेठ करन ने गालियां दी और कहा कि दहेज की मांग पूरी न करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें