फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर की मारपीट, बेटी की शादी के लिए रखे रुपये लूटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम गोविंदपुरा में कुछ दबंगों ने घर में घुसकर जमकर उत्पाद मचाया। परिवारजनों के साथ मारपीट कर बेटी की शादी के लिए रखे साठ हजार रुपये लूटने का भी आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

ग्राम गोविंदपुरा निवासी अनीता पत्नी मोहन अहिरवार ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीते दो दिसंबर को सुबह साढ़े दस बजे जब वह अपने घर में थी, तभी करीब चार पांच लोग आए और उसके घर में घुसकर उसके साथ गालियां देने लगे, जब उसने मना किया तो उक्त् सभी लोगों ने एक राय होकर उसके साथ लात घूसों व डंडों से मारापीटा और एक व्यक्ति ने कट्टा दिखाकर धमकाया। इसके साथ सभी ने उसकी बेटी के लिए रखे साठ हजार रुपये व पांच ग्राम सोने के आभूषण भी लूटने के आरोप लगाए। जब वह चिल्लाई तो उसकी बेटी बचाने आई, जिस पर उन्होंने उसे भी मारापीटा, उसे व उसकी बेटी को चोटें आई हैं। इसके बाद उक्त लोगों ने घर का सामान व मोटरसाइकिल की तोड़फोड़ भी की। बाद में जब मोहल्ले के लोग एकट्ठे हो गए तो वह जान से मारने की धमकी दते हुए भाग गए। पीड़िता ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए लूटा गया रुपया व जेवरात वापस दिलाने की मांग की है, ताकि वह अपने बेटी की शादी कर सके। उसकी बेटी की 13 दिसंबर की शादी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें