फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पुल निर्माण करने वाले मजदूर की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
- कोतवाली सदर के ग्राम रजवारा के पास रेलवे लाइन के समीप बन रहा पुल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ग्राम रजवारा के पास रेलवे लाइन के समीप निर्मित हो रहे पुल को बनाने का कार्य करने वाले कोतवाली महरौनी के ग्राम कोरवास निवासी शिवचरन (36) की मौत हो गई। परिजनों ने हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

मृतक के भाई हरनारायण ने बताया कि शिवचरन पिछले कुछ दिनों से कोतवाली सदर के ग्राम रजवारा के पास रेलवे लाइन के समीप बन रहे पुल को बनाने के काम में मजदूरी कर रहा था। शिवचरन अपने साथी मजदूरों के साथ यहीं कैंप में रहता था। शुक्रवार की रात को शिवचरन ने साथी मजदूरों के साथ खाना खाया और बातचीत की। इसके बाद वह कैंप में चारपाई पर सो गया था। शनिवार की सुबह करीब 6 बजे साथियों ने उसे जगाया तो वह नहीं उठा। इसके बाद सुबह करीब सात बजे जब साथी मजदूरों ने उसे हिला-ढुलाकर जगाया तो वह नहीं उठा। इस पर वह लोग उसे लेकर मेडिकल काॅलेज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने शिवचरन के शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन मौके पर आ गए थे। परिजनों ने हार्ट अटैक से मौत होने की संभावना जताई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें