पाली। नगर पंचायत पाली की बोर्ड मीटिंग में महिला पार्षदों के नहीं आने पर बैठक टाल दी गई। बैठक की तिथि बाद में तय की जाएगी।
पिछली मीटिंग में सभासद प्रतिनिधि मनोज चौरसिया ने बोर्ड बैठक में महिला सभासदों को ही बैठक में बुलाने की मांग की थी, उनके पति को बैठक में नहीं आने को कहा गया था। इस पर अधिशासी अधिकारी ने उनके सुझाव को मान लिया था। लेकिन, सोमवार को हुई बोर्ड बैठक में एक भी महिला सभासद नहीं आईं, जिससे बैठक टल गई। केवल दो मनोनीत सभासद व दो वार्डों के सभासद ही आए थे। अब अगली बैठक की तारीख फिर से तय होगी।