फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनर्गल टिप्पणी से ब्राह्मण समाज में नाराजगी

विज्ञापन
mobile locator.jpeg - फोटो : mobile locator.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। ब्राह्मण समाज के खिलाफ अनर्गल टिप्पणियों से राष्ट्रीय युवा ब्राह्मण महासंघ में रोष है। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ युवा प्रकोष्ठ के युवा जिलाध्यक्ष की अगुवाई में सदस्यों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि किसान आंदोलन में एक सभा में किसान नेता राकेश टिकैत ने जाति विशेष पर अनर्गल टिप्पणी की है, जो निंदनीय है। झांसी के भीम आर्मी जिलाध्यक्ष मोनी शाक्या एवं विजय कुमार द्वारा सोशल मीडिया पर ब्रह्म समाज को इंगित कर अनर्गल टिप्पणी की गई है। ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। युवा जिलाध्यक्ष इंद्रेश तिवारी ने कहा कि राकेश टिकैत को सार्वजनिक रूप से ब्राह्मणों से माफी मांगनी चाहिए। इस मौके पर अंकुर दुबे, सानू पाठक, आशीष तिवारी, अंकित दुबे, आदेश तिवारी, सूर्यप्रकाश सिरौठिया, अंकुर दुबे, आयुष शर्मा, अंकित रिछारिया, पवन तिवारी, श्याम बिहारी दीक्षित, उदय पंडित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें