फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मासूम बालक व पुलिस अधीक्षक की पत्नी समेत आठ मिले संक्रमित

विज्ञापन
coronavirus-case.jpeg - फोटो : coronavirus-case.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। वैश्विक बीमारी कोरोना संक्रमण एक सप्ताह से अधिकारियों को चपेट में ले रहा है। बीते दिनों पुलिस अधीक्षक कोरोना संक्रमित हुए थे, इसके बाद जिला अस्पताल के एक चिकित्सक और अब सोमवार को कोरोना जांच में पुलिस अधीक्षक की पत्नी समेत आठ व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटरों से 1,584 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इसमें 586 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी भेजे गए हैं। इसके अलावा एक सैंपल ट्र-नॉट किट से और 977 सैंपल एंटीजन किट से लिए गए। ट्र-ूनॉट की रिपोर्ट में एक व एंटीजन में सात व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
संक्रमितों में पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार की 26 वर्षीय पत्नी, मोहल्ला चांदमारी निवासी 52 वर्षीय महिला, नझाई बाजार निवासी 33 वर्षीय युवती, रामनगर लेखपाल कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है। ग्रामीण क्षेत्र के तहसील तालबेहट के ग्राम पिपरई निवासी पांच वर्षीय बालक, ग्राम भर्रा निवासी 35 वर्षीय युवती, ग्राम पवा निवासी 23 वर्षीय युवक और ग्राम करीला निवासी 25 वर्षीय युवती कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई है। सात संक्रमित होमआइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन

---------
3,145 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा
जनपद में संक्रमण भले ही धीमी रफ्तार से बढ़ रहा हो, लेकिन थम नहीं रहा है। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,145 पहुंच गई है। इनमें 3,045 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। 46 संक्रमितों की मौत हो चुकी। वर्तमान में 54 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। चार दिन से आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1,205 सैंपल की रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन

--------
सोमवार को टीम द्वारा लिए गए सैंपल में जांच के दौरान पांच वर्षीय मासूम समेत आठ व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
- डा. डीके गर्ग
मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें