फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नत्थीखेड़ा निरीक्षण भवन की 39.50 लाख से बनेगी चारदीवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। ब्लॉक तालबेहट के ग्राम नत्थीखेड़ा में स्थित जर्जर निरीक्षण भवन को सुरक्षित करने के लिए चारदीवारी का निर्माण किया जाएगा। मुख्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने इस कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। शासन ने निर्माण हेतु 39.50 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।
विज्ञापन

अनदेखी के चलते इसकी हालत जीर्ण-शीर्ण हो गई है। वर्तमान में इसका उपयोग ठहरने के लिए नहीं किया जाता है। अब इसके परिसर को सुरक्षित करने के लिए चारों ओर चारदीवारी बनाई जाएगी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि निरीक्षण भवन खुला पड़ा हुआ था। इसी समस्या को दूर करने और भवन को सुरक्षित रखने के लिए चारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा है। यह चारदीवारी भवन के चारों ओर बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें