फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: बी-फार्मा के छात्र का शव रस्सी के फंदे पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 26 Apr 2026 02:23 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

घर से चाय-बिस्कुट खाकर खेत पर गए बी-फार्मा के छात्र का शव यहां टिनशेड में लगे लोहे के पाइप से रस्सी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन
बी-फार्मा के छात्र ने की सुसाइड।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर से चाय-बिस्कुट खाकर खेत पर गए बी-फार्मा के छात्र वीरेंद्र यादव (20) निवासी ग्राम समोंगर, कोतवाली महरौनी का शव यहां टिनशेड में लगे लोहे के पाइप से रस्सी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करने की बात कही।
विज्ञापन


मृतक के चाचा हरपाल सिंह ने बताया कि उसका भतीजा वीरेंद्र बी-फार्मा का छात्र था। शनिवार की सुबह उसका भतीजा वीरेंद्र यादव सोकर उठा और नित्य क्रियाकर्म करने के बाद चाय पी व बिस्कुट खाया। इसके बाद वह खेत पर चला गया था। कुछ देर बाद जब उसकी दादी देवकुंवर खेत पर पहुंची और यहां बने कमरे में गई तो उसके होश उड़ गए। यहां टिनशेड में लगे लोहे के पाइप से रस्सी के फंदे पर वीरेंद्र का शव लटका देखा। देवकुंवर चिल्लाते हुए घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। इधर सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतक अपनी बहन का इकलौता भाई था। चाचा हरपाल ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है। कोतवाली महरौनी प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें