ललितपुर कोतवाली अंतर्गत ग्राम मऊमाफी के पास से गुजरी गोविंद सागर बांध की नहर में शुक्रवार की सुबह एक युवक का चोटिल अवस्था मे शव पड़ा मिला। सूचना पर फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और नमूने एकत्रित किए।

विज्ञापन
पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया तो उसकी पहचान अमर यादव (32) निवासी मोहल्ला नदिपुरा के रूप में हुई। मृतक गुरुवार को घर से निकला था। हत्या की आशंका के बीच एसओजी, कोतवाली पुलिस व सर्विलांस की टीम जांच में जुट गई है। पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।