फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। खाना खाने को लेकर दो पक्षों के बीच वाद-विवाद और खूनी संघर्ष हो गया। छह से अधिक लोग घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के 13 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थाना सौजना के ग्राम उल्दनाकलां में दो लोगों के मध्य सोमवार को तेरहवीं के दौरान खाना खाने को लेकर वाद विवाद हो गया था। वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया था। मंगलवार सुबह दोनों पक्षों के बीच एकबार पुन: विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडा लेकर आमने-सामने आ गए और एक दूसरे पर हमला करने लगे। एक पक्ष के जागेश्वर, रमेश, देवसिंह, रोहित घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष के देवेंद्र सिंह, हुकुम सिंह, बिमला, राजपाल और भागवती घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने बीच बचाव कर विवाद शांत कराया। सभी घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
-
इन तहरीर पर दर्ज हुए मुकदमे : उल्दनाकलां की ज्योति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह उसके परिजन अपने बाड़े में थे, तभी गांव के देवसिंह, रमेश, रोहित, करन सिंह, इंद्रपाल सिंह, जागेश्वर, लक्ष्मी, राजाराम आए और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसके पति देवेंद्र, ससुर हुकुम सिंह, सास बिमला देवी, जेठ राजपाल, जिठानी भागवती पर लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी से हमला कर मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के जागेश्वर ने भी तहरीर दी। बताया कि मंगलवार सुबह वह घर पर बैठे थे, तभी गांव के हुकुम सिंह, बिमला, राजपाल, देवेंद्र, भागवती आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों, लात घूसों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
-
उल्दनाकलां में खाना खाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। घायलों का इलाज कराया गया। विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
अजय कुमार, सीओ महरौनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें