फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सीएचसी तालबेहट में जल्द शुरू होगी खून की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में जल्द ही खून की जांच शुरू होगी। मशीन शिफ्ट करने की तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन

सीएचसी तालबेहट में वर्षों से सीबीसी मशीन खराब पड़ी है। इससे बायोकेमेस्ट्री (खून की जांच) की जांच सुविधा ठप है। प्रतिदिन यहां आने वाले 180-200 मरीजों में 20-30 को बाहर जांच कराने के लिए जाना पड़ रहा है। 30 से 40 गर्भवती महिलाओं को भी निजी सेंटर पर जांच करानी पड़ रही है, जहां 200 से 250 रुपये अदा करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

अब सीएचसी पर आने वाले मरीजों को जांच के लिए बाहर नहीं जाना होगा। स्वास्थ्य विभाग ने बीते माह सीबीसी मशीन मुहैया करा दिया था। इस मशीन को स्थापित करने के लिए कक्ष निर्धारित कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मशीन को दो सप्ताह में स्थापित कर जांच शुरू हो जाएगी। संवादि
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें