फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइए रक्तदान कर बने मुहिम का हिस्सा

विज्ञापन
blood bank.jpg - फोटो : blood bank.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। गणतंत्र दिवस पर (मंगलवार) को ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान कर महादानी बने तो आइए हम आप भी इस मुहिम का हिस्सा बने। शहर की विभिन्न संस्थाएं इस पुनीत कार्य में हिस्सा लेने के लिए आगे आ रही हैं।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर अमर उजाला द्वारा जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में सुबह दस बजे से रक्तदान शिविर का आयोजित किया जा रहा है। इसमें नागरिक स्वेच्छा से रक्तदान कर महादानी बन सकते हैं।
एक यूनिट रक्तदान से दो की जान बचाई जा सकती है। इस पुनीत कार्य में आप और हम सहयोग करें। इस पुनीत कार्य में कई रक्तदान संस्थाएं व संगठन शामिल हो रहे हैं। इनमें प्रमुख रुप से रक्तदान समूह, ललितपुर सेवा ग्रुप, बुंदेलखंड विकास सेना, प्राथमिक शिक्षक संघ, जय अंबे रक्तदान समिति आदि संस्थाएं सहयोग को आगे आ रही है। अमर उजाला रक्तदान की मुहिम में शामिल होकर सहयोग कर पुण्य लाभ लेकर महादानी बने।
विज्ञापन

डा. जेएस बख्शी ने बताया कि एक बार में किया गया रक्तदान, चार जरूरतमंदो की जान बचा सकता है। 18 से 60 वर्ष की की आयु वाला कोई भी पुरुष व महिला रक्तदान कर सकते हैं। रक्त के अभाव में जाने वाली जान को भी बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से कमजोरी नहीं आती, बल्कि शरीर में रक्त ज्यादा गति से बनने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें