ललितपुर। डीएम अन्नावि दिनेश कुमार ने विकासखंड महरौनी अंतर्गत अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल नगर पंचायत महरौनी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्थाई गौशाला में दो पशु बीमार बताए गए।
निरीक्षण के समय अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल नगर पंचायत महरौनी में संचालित तकरीबन 225 गौवंश पाए है। आश्रय स्थल प्रभारी मधुसूदन जायसवाल अधिशासी अधिकारी ने बताया कि गोवंशों की सर्दी से बचाव हेतु शेड के चारो तरफ प्लास्टिक की त्रिपाल द्वारा कवर किया गया है। अस्थायी गौवंश आश्रय स्थल पर सफाई व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है।
डॉ. एसके पांडेय उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी महरौनी द्वारा अवगत कराया गया कि इस गोवंश आश्रय स्थल में 1355 क्विंटल भूसा एवं 91 क्विंटल चोकर की उपलब्धता है। इसके उपरांत जिलाधिकारी महोदय द्वारा विकास खंड, महरौनी स्थित जामनी नदी पर निर्माणाधीन छपरट पुल का औचक निरीक्षण किया गया। मोहम्मद कमर, उपजिलाधिकारी महरौनी मौजूद रहे। सहायक अभियंता, उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निर्माण निगम लि झांसी द्वारा बताया गया कि ग्राम छपरट, तहसील महरौनी सीमांतर्गत जामनी नदी पर माह दिसंबर 2019 से पुल का निर्माण किया जा रहा है। उक्त पुल के निर्माण के लिए शासन द्वारा 6.05 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई थी, 3.12 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है और 53 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। दिसंबर 2021 तक उक्त पुल का निर्माण किए जाने का लक्ष्य है। 05 पिलर का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। पुतली घाट में निर्माणाधीन पुल (तहसील महरौनी) के संबंध बताया गया कि पुतली घाट तहसील महरौनी सीमांतर्गत जामनी नदी पर जनवरी 2020 से पुल का निर्माण किया जा रहा है। उक्त पुल के निर्माण हेतु शासन द्वारा 7.78 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई थी, जिसके सापेक्ष 3.32 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है तथा 55 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। महरौनी बानपुर रोड पर इस पुल के पास जामनी नदी का पानी रपटे पर भरा हुआ है, जिससे आवागमन करने वाले यात्रियों को काफी असुविधा आ सामना करना पड़ रहा है। तहसील महरौनी आवासीय भवन के निर्माण की प्रारंभिक स्वीकृत लागत 340.26 लाख रुपये थी तदुपरांत पुनरीक्षित लागत 679.17 लाख रुपये के सापेक्ष मौके पर कार्य निर्माणाधीन है। उक्त निर्माण कार्य उप्र राज्य निर्माण सहकारी संघ लि., निर्माण प्रखंड, झांसी द्वारा कराया जा रहा है जिसके सापेक्ष अभी तक 405.53 लाख रूपये की धनराशि कार्यदायी संस्था द्वारा माह दिसम्बर,2020 तक व्यय किया जाना संज्ञानित है। मुख्य भवन, फर्श बिक्र कोवा पेटिंग एवं पिटवास कार्य, कैण्टीन,हवालात,बोरिंग का कार्य,पम्प हाउस, गैरिज का कार्य प्रगति पर है। साईकिल स्टैण्ड का कार्य प्रारम्भ नहीं किया गया। पुरानी सीसी पिलर की गुणवत्ता ठीक नहीं है।