ललितपुर। गणतंत्र दिवस पर (मंगलवार) को ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में सुबह दस बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें आप हम सभी रक्तदान कर महादानी बनें। इसके लिए तमाम संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं ने आगे बढ़कर अपनी सहभागिता जताई है। जिलाधिकारी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।
रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में किया जा रहा है। रक्तदाताओं को ‘अमर उजाला’ द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित चतुर्वेदी ने बताया कि रक्तदान करने से कमजोरी नहीं आती और न ही इससे किसी भी प्रकार की बीमारी नहीं होती है। 18 वर्ष से 60 वर्षीय सभी पुरुष व महिलाएं रक्तदान कर सकतीं है। सोमवार को रक्तदान के लिए मनीष पटवारी, दिव्यांग खिलाड़ी मुकेश कुमार समेत 10 लोगों ने पंजीकरण कराया। रक्तदान में शामिल होने के लिए हम आप भी शामिल हो सकते हैं।