फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले का आयोजन तीन फरवरी को

विज्ञापन
bank_1595229106.jpeg - फोटो : bank_1595229106.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा तीन फरवरी 2021 को राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर के परिसर में सुबह साढ़े 10 बजे एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला (मेगा जॉब फेयर) का आयोजन किया जाएगा। देश व प्रदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों/नियोजकों द्वारा टेक्निकल/नान टेक्निकल दोनों प्रकार के पदों हेतु अभ्यर्थियों की भर्ती के लिए संबंधित कंपनियां साक्षात्कार लेंगी। अभ्यर्थी रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु विभाग की वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी अपना संपूर्ण बायोडाटा/आवेदन पत्र तथा परिचय पत्र के साथ राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर में पहुंचकर परिसर में बने पंजीयन काउंटरों में तत्काल पंजीयन कराकर सम्मिलित हो सकते हैं। सभी प्रतिभागियों को कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार मास्क लगाकर आना अनिवार्य है। सभी सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखेंगे। यह जानकारी जिला सेवा योजन अधिकारी खुर्शीद अहमद ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें