ललितपुर। गणतंत्र दिवस पर (मंगलवार) को ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में सुबह दस बजे से रक्तदान शिविर में शामिल होकर महादानी बनें।
रक्तदान सबसे अनमोल होता है। इसे कृत्रिम नहीं बनाया जा सकता है। इसलिए हम रक्तदान कर जरूरतमंद को जीवनदान दे सकते हैं। रक्त के अभाव में जाने वाली जान को बचाने के लिए ‘अमर उजाला फाउंडेशन‘ द्वारा गणतंत्र दिवस पर शिविर का आयोजित किया गया है। रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में किया जा रहा है। आप के रक्तदान करने से किसी का जीवन अगर बच जाए तो इससे बड़ी और क्या बात हो सकती है। जीवनदान सबसे बड़ा दान माना गया है तो आइए रक्तदान कर महादानी बनें। रक्तदाताओं को ‘अमर उजाला’ द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उधर, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. हुसैन खान ने बताया कि रक्तदान करने से कमजोरी नहीं आती, बल्कि शरीर में रक्त ज्यादा गति से बनने लगता है। इससे किसी भी प्रकार की बीमारी नहीं होती है। शरीर स्वास्थ्य रहता है। 18 वर्ष से 60 वर्षीय सभी पुरुष व महिलाएं रक्तदान कर सकतीं है। रविवार को रक्तदान के लिए शाहिद अली, मनोज सक्सेना, प्रिंस राठौर, राजा समेत 15 लोगों ने पंजीकरण कराया। रक्तदान में शामिल होने के लिए हम आप भी शामिल हो सकते हैं। इसके लिए व्हाट्सएप नंबर 6006490858 पर संदेश व कॉल कर पंजीकरण करा सकते हैं।