फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह दिनों ने सांप के काटने से सात की गई जान

विज्ञापन
Snake.jpeg - फोटो : Snake.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में हर वर्ष बारिश के मौसम में सबसे अधिक सर्पदंश की घटनाएं होती हैं। बीते पंद्रह दिनों में जिले में सर्पदंश के सात मामले सामने आए हैं, जिनमें पांच महिलाओं व दो किसानों की सर्पदंश के चलते मौत हुई है, इनमें अधिकांशत: परिजन झाड़फूंक के चक्कर में भटकते रहे और जब तक अस्पताल पहुंचे तब तक उनकी मौतें हो गईं।
विज्ञापन

एक मामले में तो मृत्यु के बाद भी मृतक के कान में मोबाइल लगाकर एक सिद्ध बाबा से बात कराई गई, लेकिन उसका भी कोई लाभ नहीं हुआ, जबकि चिकित्सकों ने साफ तौर पर उसे मृत घोषित कर दिया था। वहीं एक मामले में जिला अस्पताल में मृत्यु के बाद भी परिजन मृतका को जीवित होने के आस में झाड़फूूंक के लिए सिद्ध मंदिर व बाबाओं के पास ले गए, लेकिन वहां भी कोई लाभ नहीं मिल सका।
------
केस-एक
थाना मड़ावरा के कस्बा मड़ावरा स्थित डाक बंगला के पास निवासी नाथूलाल (66) पुत्र गोरेलाल कुशवाहा को बीतेे दो जुलाई की शाम को खेत पर चारा काटते समय सर्प ने डस लिया। परिजन उसे झाड़फूूंक के लिए धार्मिक स्थलों पर ले गए, लेकिन लाभ नहीं मिलने पर अगले दिन जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

---------
केस-दो
थाना जाखलौन के ग्राम सगौरिया निवासी विमलेश (25) पत्नी संतराम में दो जुलाई को घर में जमीन पर सो रही महिला को सर्प ने काट लिया था, जिस पर परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी मृत्यु हो गई थी।
-----
केस-तीन
थाना नाराहट के ग्राम बड़गाना निवासी पप्पू कुशवाहा (35) को 11 जुलाई को खेत में उड़द के बीज की बोहनी करते समय सांप ने डस लिया, जिस पर परिजन उसे झाड़फूंक के लिए ले गए, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
---
केस चार-
थाना जखौरा के ग्राम रायपुर निवासी उर्मिला प्रजापति पत्नी अशोक 13 जुलाई को खेत पर थी और पति-पत्नी दोनों खाना खा रहे थे, तभी उर्मिला को सर्प ने डस लिया, जिस पर परिजन उसे गांव में व अन्य स्थानों पर झाड़फूंक के लिए ले गए, लेकिन आराम नहीं मिलने पर उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
----------
केस पांच-
थाना बार अंतर्गत ग्राम खेरा भावनी निवासी चिरौंजाबाई(40) पत्नी प्रभु प्रजापति 12 जुलाई को खेत पर अदरक की निंदाई कर रही थीं, तभी उसे सर्प ने काट लिया। जिसकी उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई थी।
-----
केस नंबर छह-
थाना जखौरा के ग्राम तिलहरी निवासी सोना(40) पत्नी लल्लू सहरिया को 16 जुुलाई की रात में घर के आंगन में सोते समय सांप ने डस लिया, उसे भी परिजन झाड़फूंक को ले गए, बाद में जिला अस्पताल ले गए, तब तक उसकी मौत हो गई थी।
---
केस सात-
थाना सोजना के ग्राम उल्दनाकलां निवासी गिरिजा पत्नी लक्खो अहिरवार को बीते शनिवार को खेत में काम करते समय सर्प ने काट लिया, इसमें परिजन झाड़फूंक कराते रहे, यहां तक कि बाद में अस्पताल भी पहुंचे और फिर से उसे झाड़फूूूंक को ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बचा सके।
---------
सर्पदंश के मामलों में सबसे पहले मरीज को जिला चिकित्सालय या नजदीकी तहसील स्तरीय स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाएं, वहां सर्पदंश पर उपचार के लिए दवाएं व इंजेक्शन उपलब्ध हैं। जहां सर्प ने काटा हो, वहां उस शरीर के हिस्से को ज्यादा टाइट न बांधे, यदि अस्पताल पहुंचने में समय ज्यादा लगे तो उस जगह को बार-बार खोलते रहें। झाड़फूंक में समय बर्बाद न करें।
विज्ञापन

-डॉ.राजेंद्र प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें