फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

Mon, 30 Nov 2026 01:32 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले के सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के तहत नगर के घुसयाना मोहल्ले के वार्ड नंबर 483 और 484 के बूथों पर भी कार्यकर्ता जुटे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने युवाओं के भविष्य और उनमें बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के खिलाफ लड़ाई की जरूरत पर बात रखी। विधानसभा क्षेत्र प्रभारी और झांसी महानगर के पूर्व अध्यक्ष सुबोध गुबरैले ने कहा कि प्रधानमंत्री हर माह के अंतिम रविवार को ‘मन की बात’ के माध्यम से देशवासियों से संवाद करते हैं। इसका प्रसारण आकाशवाणी से भी होता है, जो रेडियो के पुराने दौर की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के जरिए देश के विकास से जुड़े विचार और प्रयास साझा करते हैं।
इस मौके पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, अजय पटैरिया, हरीराम निरंजन, हरीराम सिंह लोधी, देवेंद्र गुरु, भगत सिंह राठौर, नीतेश संज्ञा और प्रकाश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें